बुलंदशहर, मई 25 -- सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव महीपा जागीर की दो बेटियों ने कयाकिंग और केनोइंग खेल में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिवानी और काजल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के आगे संसाधनों की कमी भी छोटी पड़ जाती है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों बहनों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। सीआईएफ में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात शिवानी ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से इस खेल में लगातार प्रतिभाग कर रही हैं और अब तक कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हाल ही में उत्तराखंड की टिहरी लेक में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं उनकी...