बक्सर, मार्च 29 -- प्रादेशिक ---- परचम बिहार बोर्ड की परीक्षा में राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान संघर्ष के बीच जी रहे परिवार के कारण कुछ करने की प्रेरणा फोटो संख्या 11 कैप्शन -रविवार को बिहार में तीसरे स्थान लाने वाली अनुपा को मिठाई खिलाते उसके पिता व अन्य लोग। बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा में राजपुर प्रखंड के खरहना गांव के एक किसान की बेटी अनुपा कुमारी ने पूरे बिहार में सफलता का परचम लहराया है। अनुपा ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता पर परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। खरहना के किसान नित्यानंद सिंह के चार संतान में अनुपा दूसरे नंबर पर है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाला यह परिवार आर्थिक रुप से मजबूत नहीं है। गा...