किसान की पिटाई से मौत में हत्यारोपी गिरफ्तार
सीतापुर, मार्च 29 -- सीतापुर। पिटाई से किसान की मौत मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को लाठी के साथ गिरफ्तार किया है। इलाके के पहाड़पुर मजरा मानपुर में सिरदार (65) पर गुरुवार को गांव निवासी रामशंकर ने लाठी से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सिरदार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.