काशीपुर, मार्च 12 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम हरिपुरा हरसान में एक किसान की धान की बेमौसमी धान की पौध पर तहसीलदार द्वारा ट्रैक्टर चलवाए जाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा और अन्य किसानों की तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के साथ तहसील परिसर में गुरुवार को नोकझोंक हो गई। किसानों ने प्रशासन की कार्रवाई को अनुउचित ठहराया। भाकियू नेता विक्की रंधावा के नेतृत्व में किसान अपनी शिकायत लेकर तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि जब किसान तहसीलदार से वार्ता करना चाहते थे, तो वह अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे। इससे नाराज होकर किसान तहसीलदार की गाड़ी के आगे ही धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे रंधावा और तहसीलदार के बीच काफी बहस हुई। माहौल बिगड़ता देख तहसीलदार अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और किसानों को वार्ता के लिए अपने...