हापुड़, मार्च 15 -- ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव नयाबांस के जंगल में अज्ञात लोगों ने एक किसान की करीब तीन बीघा पलेज खीरे की फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित को सुबह खेत पर जाने के बाद जानकारी हो सकी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी किसान भगवानदास ने बताया कि उसने अपने तीन बीघा खेती की भूमि पर पलेज खीरे की फसल को लगाया हुआ है। प्रतिदिन वह फसल को देखने के लिए जाता है। पीड़ित ने बताया कि रोजमर्रा के भांति शनिवार की सुबह जब वह खेत पर फसल को देखने के पहुंचे तो देखा कि अज्ञात लोगों ने उसकी संपूर्ण फसल को तहस नहस कर दिया है। फसल को चौपट देखकर वह दंग रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ह...