मैनपुरी, अप्रैल 9 -- बेवर, । ई-रिक्शा पर सवार पिता व पुत्री जेब काट का शिकार हो गए। जेब कतरा किसान की जेब काट कर ई रिक्शा से कूद गया और बाइक सवार के साथ बैठकर भाग गया। अपनी लग्न के लिए उधारी के रुपयों की जेब कटने पर शादी का सपना संजो रही किसान की पुत्री फफक-फफक कर रोती रही। पीड़ित पिता व पुत्री को लोग ढांढस बंधाते नजर आए। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। वहीं तीन दिन के अंदर जेब कटी की दूसरी वारदात से हड़कंप है। थाना एलाऊ के कटरा निवासी फूल सिंह पुत्र बच्चन लाल अपनी पुत्री बबली के साथ अपने साले उदयवीर निवासी कुम्हौली थाना मोहम्मदाबाद के घर से 50 हजार रुपये उधार लेकर गांव वापस लौट रहे थे। किसान ने कस्बा के बझेरा तिराहा से 150 रुपये में कटरा जाने के लिए ई-रिक्शा किराए पर किया। रिक्शा चलने पर एक युवक भी ई रिक्शा में बैठ गया। 2 किमी की दूरी त...