अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़। बजरंग बल संयोजक गौरव शर्मा द्वारा किसान की जमीन पर सपा सरकार में कब्रिस्तान बनाकर कब्जा करने की शिकायत का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। शिकायत में आरोप है कि सपा सरकार में तत्कालीन विधायकों के संरक्षण में पिछड़ी जाति के हिंदू किसान की जमीन को जबरन कब्जा करके कब्रिस्तान बनवा दिया गया था। 1944 से अब तक राजस्व अभिलेखों में किसान के नाम दादलाई जमीन दर्ज चली आ रही है। वक्फ के नाम पर फर्जी कागज बनाकर फर्जीबाड़ा करने वालों की जांच होनी चाहिए और उन पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पूर्व में एडीए द्वारा इस जमीन की पैमाइश करवाई जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.