किसान की छत से गिरकर मौत
फतेहपुर, मई 22 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के कस्बासोहन ईटगांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में किसान की छत से गिरकर मौत हो गई। किसान सुनील चौधरी(35) गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने के लिए मकान की छत पर चले गए। आधी रात के वक्त जब वे लघुशंका के लिए अपनी चारपाई से उठे तो कुछ दूर चलने पर अचानक रेलिंग के पास उनका पैर लड़खड़ा गया और वह सीधे नीचे गिर पड़े। ऊंचाई से सिर के बल गिरने की वजह से सुनील को गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। गिरने की आवाज और चीख पुकार सुनकर उनके परिजन और आस पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर दौड़े। यह भी पढ़ें- पीएम आवास की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल गंभीर रूप से घायल सुनील को परिजन निजी वाहन से तुरंत सीएचसी हरदो लेकर भागे। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.