महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। काला झंडा दिखाने के बाद हुए विवाद और किसान की गिरफ्तारी से नाराज जनहित किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच, किसान की रिहाई व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के कार्यक्रम में जनपद के कुछ पदाधिकारियों ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। धर्मराज चौरसिया के साथ मारपीट करने व गालियां देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मंत्री के समर्थकों द्वारा पार्टी से जुड़े महापुरुषों पूर्व राज्यसभा सांसद बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रति अपमानजनक टिप्पणी...