मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- गांव कवाल के अधेड़ किसान की हत्या गांव के ही एक युवक और उसके दो अन्य नाबालिग दोस्तों ने गन्ने के खेत में गला घोंटकर की थी। मृतक किसान नशा करके तीनों के साथ कुकर्म करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ यतेंद्र नागर ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव कवाल निवासी अविवाहित किसान 50 वर्षीय गोपीचंद सैनी पुत्र रामचंद्र सैनी घर से 15 दिसंबर की शाम से घर से लापता था। 16 दिसंबर की देर शाम को गांव के किसान सलेकचंद के गन्ने के खेत में गोपीचंद सैनी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने उस वक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ यतेंद्र नागर ने बत...