फतेहपुर, जनवरी 8 -- बिंदकी। देर शाम को खेत की सिंचाई करने गए किसान की मौत हो गई। शव मिलने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। किसान की सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के रारी खुर्द गांव निवासी किसान अजय पटेल उर्फ गुड्डू गुरुवार देर शाम खेतों की सिंचाई करने गया था। सुबह तक घर न पहुंचने पर तलाश शुरु हुई थी। करीब आठ बजे ग्रामीणों ने किसान का शव खेतों में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखकर चीख पड़े। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु कर दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार है। सर्दी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट क...