फतेहपुर, अगस्त 26 -- खखरेरु। नगर पंचायत के सितलुपुर निवासी किसान के बेटे आशुतोष पाल ने अपनी मेहनत और स्वयं की तैयारी पर कृषि प्राविधिक सहायक पद पर चयन हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मंगलवार को उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मेधा की नियुक्ति कौशांबी जिले में कृषि प्राविधिक सहायक के पद पर हुई है। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ अहिल्याबाई होल्कर सितलुपुर के मेधा निवासी हैं। उनके पिता राम प्रसाद पाल किसान हैं, जबकि माता आशा देवी पाल गृहिणी हैं। किसान परिवार से होने के कारण शुरू से ही कृषि के प्रति उनकी रुचि रही। यह भी पढ़ें- पुरानी बस्ती के अजय बने मंडी सचिव उन्होंने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई अतर्रा से पूरी की, जबकि एमएससी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल...