बागपत, अगस्त 9 -- बड़ौत। ढिकाना निवासी नितिश तोमर ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने सेवा चयन बोर्ड के साक्षात्कार में भी सफलता प्राप्त की। अंतिम चयन में नितिश ने 260वीं रैंक हासिल की है। अब वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपना सैन्य करियर शुरू करेंगे। ढिकाना के पूर्व प्रधान यशवीर सिंह ने बताया कि नितिश एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता उदयवीर तोमर किसान हैं, जबकि माता सुमन देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सेना में चयन से पहले नितिश तोमर मेघालय के राज्यपाल के मीडिया विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक संचार, मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क से जु...