शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थापित किसान कल्याण केंद्र बिजली कनेक्शन के अभाव में पूरी तरह संचालित नहीं हो पा रहे हैं। भावलखेड़ा, ददरौल, मदनापुर, मिर्जापुर, कलान, खुटार, निगोही और पुवायां सहित नौ केंद्रों पर कनेक्शन के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इन केंद्रों की स्थापना किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन बिजली न होने से व्यवस्थाएं बाधित हैं। खासकर बीजों के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक तापमान और सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। बावजूद इसके कनेक्शन न मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.