झांसी, मार्च 31 -- झांसी,संवाददाता। किसानों ने खेतों से कटाई कर ली है। ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि किसान अच्छे किस्म के गेहूं व अन्य खाद्यान्नों के बीज का भंडारण जरूर कर लें। उन्होंने बताया कि धूप में सुखाएं। इससे फफूंद का कोई असर नहीं रहेगा। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिका डॉ. गुंजन गुलेरिया और डॉ. ऊषा ने कटाई के बाद गुणवत्तायुक्त बीज हेतु भण्डारण की सलाह दी है। रबी फसलों (चना, मटर, मसूर, सरसों, जौ व अलसी) की कटाई पूरी हो चुकी है तथा 40 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्रफल में गेहूं की कटाई हो चुकी है। फसलों का गुणवत्ता बीज के लिए उचित भंडारण करना बहुत आवश्यक होता है ताकि बीज लंबे समय तक सुरक्षित रहे और खराब न हो।कटाई के बाद सबसे पहले फसल को अच्छी तरह धूप में सुखाना चाहिए, जिससे उसमें मौजूद नमीं पूरी तरह निकल जाए। ...