बोकारो, मार्च 23 -- पेटरवार स्थित प्रखंड पशुपालन कार्यालय परिसर में सोमवार को गोमिया विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना कार्यक्रम का आयोजन कर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल, स्वच्छता एवं उत्पाद तथा मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रसाद, जिप सदस्य माला कुमारी, अशोक मुर्मू, प्रहलाद महतो, कसमार प्रमुख नियोति डे, पेटरवार के उप प्रमुख सीमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है और इसे देखते हुए कई कल्याण कारी योजनाओं को धरातल पर उतारी है, ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर गु...