रांची, मई 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मुरहू मंडल की ओर से मंगलवार को मुरहू प्रखंड मुख्यालय परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी और जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं, बिजली-पानी की अनियमित आपूर्ति, आवास योजना में गड़बड़ी तथा अन्य जन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद प्रखंड प्रशासन को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और ग्रामीण जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह भी पढ़ें- भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन कार्यक्र...