भदोही, जुलाई 1 -- भदोही, संवादाता। यूनियन बैंक आफ इंडिया द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार ज्ञानपुर में भव्य किसान जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। 350 से ज्यादा किसानों ने प्रतिभाग की जबकि बीस से अधिक कृषकों एवं समूह की महिलाओं में 1.08 करोड़ से ज्यादा केसीसी ऋण वितरित हुआ। यह भी पढ़ें- किसानों को केसीसी, कृषि ऋण की दी गई जानकारीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख एवं क्षेत्र महाप्रबंधक टी कामेश्वर राव तथा क्षेत्र प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक शशिकांत प्रसाद के न...