बरेली, जनवरी 2 -- गांव कोहनी प्रतापपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ के बैनर तले किसान पंचायत हुई। किसानों ने संघ की सदस्यता ग्रहण भी की। किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि अभी भी किसान अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा है। अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू है और उनकी सुनवाई नही कर रहे हैं। गांव के सामने से गुजर रहा बदायूं नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है, किंतु गांव के सामने अंडरपास नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वजह से गांव के किसान अपने खेतों पर जाने के लिए परेशानी का सामना करेंगे, साथ ही चौड़ीकरण के हद में आ रहे प्राचीन मंदिर की बरामदे को भी तोड़े जाने की योजना है। शीघ्र ही किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। पंचायत में पश्चिम प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी शेर अली जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पं राजेश शर्मा, ...