छपरा, फरवरी 15 -- महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 138वीं जयंती मढ़ौरा के बहुआरापट्टी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समसुद्दीन साहब ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रामबाबू सिंह मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने "स्वामी जी अमर रहें", "किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद" और "भारतीय संविधान जिंदाबाद" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में रामबाबू सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती आजीवन जातिवाद और संप्रदायवाद के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक सौहार्द और किसान-मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक और संगठित आंदोलन की जरूरत है-यही स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.