हरिद्वार, जून 14 -- लालजीवाला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान आयोग के गठन की प्रमुख मांग उठाते हुए कहा गया कि आयोग का अध्यक्ष एवं सभी सदस्य किसान वर्ग से हों तथा उसमें किसी भी राजनेता को शामिल न किया जाए। इसके अलावा किसानों के पुराने कर्ज पूरी तरह माफ करने, किसानों को बिजली बिल में पूर्ण छूट देने तथा देश में निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन संगठन ने किसानों की...