गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित के लिए काफी काम किया है। इस कारण अब किसान आत्मनिर्भर बन रहा है। देवेंद्र चौधरी रविवार शाम को मुरादनगर में एक फार्म हाउस में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण और विकास के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम धन-धान्य कृषि योजना लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने भी किसानों को ध्यान में रखकर योजना बनाई है। अब गन्ना किसानों को भुगतान के लिए आंदोल...