पटना, जनवरी 6 -- पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने छह से नौ जनवरी तक चल रहे ईकेवाईसी-किसान आईडी बनाने के विशेष शिविर की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने पदाधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पटना जिले के सभी 322 पंचायतों में विशेष शिविर लगाया गया है। पहले दिन जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक पंचायत के लिए कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार व सहायक तकनीकी प्रबंधकों, प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों को टैग किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी को मिला निर्देश : डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि संबंधित कृषि समन्वयक/किसान सलाहकार तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक/प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आवंटित पंचायतों में आयोजित शिविर में किसानों के ई-केवाईसी का कार्य पूरा करें। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.