किसान आईडी निर्माण में विशेष लचीलापन जरूरी : शिल्पी
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा में आयोजित दो दिवसीय 'राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान 2026' का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड की कृषि, किसान हित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर झारखंड की agriculture मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने विचार रखे और राज्य की प्राथमिकताएं साझा कीं। इस अवसर पर झारखंड में दलहन का एरिया विस्तार किए जाने पर राज्य सरकार की सराहना की गई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक व कृषि संबंधी परिस्थितियां देश के अन्य राज्यों से अलग हैं। इसलिए केंद्र की कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.