लोहरदगा, मार्च 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। आपूर्ति विभाग की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें एनएफएसए, हरा राशन कार्ड, पीवीटीजी डाकिया योजना अंतर्गत राशन वितरण का कार्य, चना दाल, नमक, चीनी, धोती-साड़ी वितरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जो लाभुक पीडीएस से राशन का उठाव नहीं कर रहे हैं उनका सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पीवीटीजी समूह के परिवारों का सर्वे कर उनकी संख्या सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही जो परिवार अभी पीवीटीजी डाकिया योजना से वंचित हैं उन्हें लाभ दिया जाए।उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है और सरकार के पास अपना धान बेचना चाहते हैं तो वे अपने नजदीकी लैम्पस में अपना धान बेच सकते हैं। डीएसओ को धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करन...