बिहारशरीफ, जून 11 -- किसान अपनाएं आधुनिक खेती होगा अधिक मुनाफा, बढ़ेगी आमदनी मिट्टी में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पोषक तत्वों का करें इस्तेमाल गिरियक में किसानों को खेत बचाओ अभियान में दिया गया प्रशिक्षण पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के ई-कृषि भवन में गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बताया।

कृषि विभाग का प्रशिक्षण भूमि संरक्षण पदाधिकारी भूदेव राणा ने कहा कि बदलते मौसम और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी हो गया है। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी। कृषि वैज्ञानिक माला कुमारी ने समय पर बुआई, मिट्टी परीक्षण, खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था तथा फसलों की नियमित निगरानी को बेहतर उत्पादन का आधार बताया।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया...