किशनगंज, मार्च 20 -- पोठिया। निज संवाददाता पिछले 15 तथा 16 मार्च को क्षेत्र में तूफान व ओला वृष्टि से किसानों के फसलों को हुए नुकसान को लेकर निरंजन राय,जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 14 जिला पार्षद सदस्य ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से मुआवजे की मांग की है। श्री राय ने जिला अधिकारी विशाल राज को सौंपे गए आवेदन के हवाले से बताया है,कि पिछले 15 तथा 16 मार्च को आई तूफान व ओला वृष्टि से किसानों का मुख्य फसल मक्का सहित अन्य फसलों के व्यापक रूप से तबाही हुई है। मेरे क्षेत्र संख्या 14 के डुबानोची,फाला,मिर्जापुर,कस्वाकलियागंज, बुढ़नई, सारोगारा, कुसियारी तथा गोरुखाल पंचायतों के किसानों अधिकांश किसानों ने कर्ज लेकर खेती की है। ऐसी स्थिति में किसानों का फसलों प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए किसानों की कमर टूट गई है। इस संकट से उबरने हेतु किसानों के फसलों का...