नोएडा, मार्च 1 -- मुरादनगर, संवाददाता। कृषि भूमि दिलाने का झांसा देकर एग्रीमेंट करने के लिए मुरादनगर बुलाकर जिला शामली के किसान से 35 लाख रुपये ठगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दस लाख रुपये व घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। जिला शामली के थाना झिझाना के गांव चौसाना निवासी इमरान ने बताया कि गत 21 फरवरी को बरेली निवासी फुरकान ने कहा कि कृषि भूमि का एग्रीमेंट करने के लिए मोदीनगर तहसील चलना है। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो फुरकान ने इमरान को क्रेटा कार में बैठा लिया। इसी बीच कार में कुछ युवक आए और अपने आप को क्राइम ब्रांच का बताने लगे। इसके बाद इमरान से 35 लाख रुपये छीन लिए और उसे दुहाई के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्वाट टीम को बदमाशों को पकड़ने के ल...