गिरडीह, जनवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने गुरुवार को कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्सय सहित अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें उन्होंने उपरोक्त विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना, डेयरी, पशुधन, मत्स्य में डीएमएफटी के तहत चल रही योजना की स्थिति, केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, उद्यान विकास, संरक्षित फूलों की खेती, अर्बन फार्मिंग, किसान समृद्धि योजना की स्थिति व प्रगति की समीक्षा की। सर्वप्रथम सभी विभागों के एक्सपेंडिचर स्टेटस की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को किसान एवं पशुपालकों से संबंधित योजनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में गति लाने को निर्देश दिया। प्रध...