संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डीएम आलोक कुमार ने गेहूं की खरीद में लगे जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि वे किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद में तेजी लाएं। नवीन मंडी में खाद्य विभाग एवं मण्डी समिति के क्रय केन्द्र व मण्डीयार्ड का निरीक्षण करने के बाद खरीद की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई।

गेहूँ खरीद की स्थिति गेहूं खरीद में लगे अधिकारियों ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 14 हजार 500 मी. टन के सापेक्ष अब तक 1761 किसानों से कुल खरीद 9 हजार 014.57 मी. टन गेहूं की खरीद हुई है। जनपद में कुल 4368 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण कराया है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 12 मई तक केन्द्र मण्डी यार्ड पर 71 किसानों से 2933.00 कुं. गेहूं खरीद किया गया है, ज...