गंगापार, फरवरी 25 -- विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधवा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी पहुंची। किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया किन्तु आश्वासन पर किसान नहीं माने और 14 वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों का कहना है कि ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय है‌ किन्तु विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित रास्ता नहीं है।इससे अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते हैं।गांव में पानी की टंकी का निर्माण गत वर्ष कराया गया लेकिन आज तक चालू नहीं किया गया है। संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई है ।पूर्व में गांव में गौशाला की मांग की गई थी, किंतु इस दिशा मे...