गोंडा, अप्रैल 21 -- गोण्डा। जिले की गौशालाओं में संरक्षित मवेशियों को वर्षभर हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए सूबे की सरकार ने चारा विकास नीति के तहत एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। सीवीओ डॉ शशि कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब प्रति 100 गोवंश के लिए लगभग सवा हेक्टेयर भूमि किसानों से अनुबंधित की जाएगी,अगर किसी गौशाला में मवेशियों की संख्या ज्यादा है तो भूमि का रकबा बढ़ा कर अनुबंध किया जाएगा। जिससे चारे की कमी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जिले में इस समय 108 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 19 हजार गोवंश संरक्षित हैं। बताया जाता हैं कि गौशालाओं में सीजन पर हरा चारा आसानी से उपलब्ध रहता है लेकिन अन्य सीजन में हरे चारे की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.