फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- नूंह, सरसमल। बारिश के बाद गेहूं में नमी बढ़ने पर प्रशासन सतर्क हो गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसानों से फसल सुखाकर लाने और जल्दबाजी से बचने की अपील की गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने नूंह और पुन्हाना अनाज मंडियों का निरीक्षण कर खरीद कार्य की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान आढ़तियों को मशीनों का सही उपयोग करने के लिए कहा गया, ताकि गेहूं में नमी निर्धारित सीमा में लाई जा सके। किसानों को भी सलाह दी गई कि सूखी फसल लाने से खरीद प्रक्रिया सरल होती है और नुकसान से बचाव होता है। जिले में अब तक 21 हजार मीट्रिक टन ...