गया, मार्च 6 -- किसानों को दूध बेचने के लिए भटकना नहीं पड़े इसे लेकर सरकार गंभीर है। प्रखंड स्तर पर ही सुरक्षित दूध रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए मगध डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से ब्लक मिल्क चीलिंग यूनिट (बीएमसीयू) लगायी जा रही हैं। कोल्ड चेन मेन्टेंन करने के लिए बहुत जल्द मगध में छह बीएमसीयू लग जाएगी। गया जिले में दो, औरंगाबाद में तीन और एक अरवल में यूनिट लगेगी। मार्च या अप्रैल तक बीएमसीयू के चालू हो जाने की उम्मीद है। दुग्ध शीतक केंद्र लग जाने के बाद मगध डेयरी की समिति से जुड़े किसान व पशुपालकों को दूध बेचने के लिए भटकने या दूर जाने की लाचारी खत्म हो जाएगी। अभी मगध में 14 बीएमसीयू काम कर रही हैं।मोहनपुर और परैया में लगायी जाएगी यूनिटमगध डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार ने बताया सूबे की सरकार की स्टेट प्लान के तहत अगले ...