सीतामढ़ी, जून 13 -- डुमरी कटसरी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में खरीफ महाअभियान को लेकर प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने भूमि की उर्वरता कायम रखने के लिए किसानो से अपनी जोत की एक चौथाई भूमि पर जैविक विधि से खेती की अपील की। अनुमंडल कृषि अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने वैज्ञानिक ढंग से खेती पर बल दिया।खेत के अनुरूप प्रमाणिक बीज का चयन एवं नर्सरी तैयार करते समय बीजोपचार की सलाह दी।साथ ही अधिक लाभ के लिए धान की सीधी बुआई तथा कम अवधी में तैयार होने वाली राजेन्द्र सरस्वती,राजेन्द्र श्वेता आदि किस्म की बारे में जानकारी दी।बीएओ यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान सह खेत बचाओ कार्यक्रम आयोजित चंदन कुमार ने समसामयिक खेती एवं उर्वरक, कीटनाशको के संतुलित उपयोग पर प्रकाश डाला। साथ ही चालू सीजन में विभाग...