आगरा, अप्रैल 7 -- जनपद में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए 43 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने इस बार कासगंज के लिए 26 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 27, मंडी समिति का एक व भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हेागी। डीएम प्रणय सिंह ने जिले के सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से संपर्क कर गेहूं की खरीद करें। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रूपये प्रति कुंतल रखा गया है। गत वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपए प्रति कुंतल था। डीएम ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा है। गेहूं की खरीद का भौतिक सत्यापन भी अधिकारी करेंगे। गल्ला आढ़ती किसानों से ...