उरई, अप्रैल 4 -- कालपी, संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कालपी एवं छौक स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया और मौके पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि बोरा की कमी के कारण गेहूं की ढुलाई प्रभावित हो रही है जिससे खरीद प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं खरीद श...