अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में कृषक उत्पादन संगठन (एफपीओ) के साथ बैठक आयोजित हुई। जिले के एफपीओ प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में डीएम ने पिछले तीन माह में कृषक उत्पादन संगठन की उपलब्धियां जानी गई व किस प्रकार से विभागीय सहयोग द्वारा एफपीओ को आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने एफपीओ को वैल्यू एडीशन करने पर जोर दिया। सभी किसानों से ऑर्गेनिक तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने ब्लॉक में बनाए गए आजीविका दीदी मार्ट पर भी उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बिक्री करने के लिए रखने के निर्देश दिए। डीएम द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि कृषि उत्पादक संगठन भी लगातार संबंधित विभागों के संपर्क में...