पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत के आधा दर्जन से अधिक किसानों से बैंक एजेंट केसीसी ऋण की समझौता राशि लेकर फरार हो गया है। इस घटना को लेकर राजघाट गरैल पंचायत वार्ड नं. एक के निवासी अरविंद चौधरी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। घटना को लेकर गांव से आए आधा दर्जन किसानों ने बताया कि कुछ माह पूर्व सेंट्रल बैंक इंडिया के मैनेजर केसीसी ऋण समझौता की राशि की रिकवरी करने के लिए एक मैनेजमेंट कर्ता चंद्रभानु को लेकर गए थे। अरविंद चौधरी से 26000 रुपए, सर्विन चौधरी से 25000 रुपए, शंभू चौधरी से 25000 रुपए लेकर बैंक की पर्जी का रिसीविंग भी दे दिया। परंतु उस राशि को बैंक में जमा नहीं करवाया हैं। जबकि इसी गांव के केशव चौधरी से 14000 रुपया लिया परन्तु यह कह दिया कि उनके पास आज पर्जी नहीं...