सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- सीतामढ़ी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाया जा रहा जनसंपर्क-सह-पदयात्रा अभियान रविवार को जिले के सोनबरसा और बथनाहा अंचलों में चलाया गया। जिसका नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव जयप्रकाश राय ने की इस पदयात्रा में लाल झंडे थामे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं में किसानों, मजदूरों,और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया। पदयात्रा के दौरान "इंकलाब जिंदाबाद" और "तानाशाही सरकार मुर्दाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा。 यह भी पढ़ें- गिरियक में भाकपा ने निकाली पदयात्रापदयात्रा की गतिविधियाँ गांव-गांव और पंचायत स्तर पर हुए इस जनसंपर्क में आम जनता ने पार्टी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी स्थानीय समस्याओं को भी साझा किय...