सीतापुर, जनवरी 28 -- तंबौर, संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राज किशोर कनौजिया के सुमेर मजरा मक्कापुरवा गांव स्थित आवास पर बुधवार को विकसित भारत-जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत किसान और मजदूरों की ग्राम चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कृषकों व श्रमिकों के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्राम चौपाल में जयकुमार वर्मा, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...