देवरिया, जून 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार चीनी मिल मैदान परिसर में रविवार को मजदूर व किसानों की बैठक हुई। जिसमें किसान व मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर चर्चा की गई और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने कहा कि आज सरकार योगा करा रही है और मजदूर तथा किसान भूखे मरने को विवेश है। इस सरकार में मजदूर और किसानों की रोजी-रोटी पर संकट है और सरकार मस्त है। सरकार में न मंदिर सुरक्षित हैं, न जेल सुरक्षित है और न बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। सरकार में बैठे अधिकारी जनता का भरपूर शोषण कर रहे हैं। 12 सालों से मजदूर किसान अपने बकाया रुपये के भुगतान को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मजदूरों के पक्ष में 2011 में भुगतान करने का आदेश हुआ है। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। बैठक को पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, दुलारी देवी, हुस्न आरा, कौ...