बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर। जिले के किसानों को 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि भेजी जाएगी। उप निदेशक कृषि श्याम नरायन राम के मुताविक जिले के दो लाख 48 हजार 334 किसानों के खाते में 22वीं किश्त के रूप में शुक्रवार को यह धनराशि आएगी। उन्होंने बताया कि जिले में दो लाख 56 हजार 500 किसान पंजीकृत हैं। शेष 8166 किसानों बैंक खाते में कमी व अन्य कारणों के चलते इस बार धनराशि नहीं मिल सकेगी। बताया कि योजना के तहत हर किसान के खातें में दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.