किसानों-मजदूरों के मुद्दों को लेकर जताया विरोध
पूर्णिया, अगस्त 11 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। बिहार राज्य किसान सभा (माकपा) के आह्वान पर मेहनतकश लोगों एवं आमजनों पर बढ़ते हमलों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन किया गया। शहीद अजीत सरकार स्मारक, आरएन साह चौक पर आयोजित आंदोलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे माकपा कार्यकर्ताओं, किसान और मजदूरों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के बाद सभी को नियमानुसार छोड़ दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों, खेत मजदूरों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: मजदूर-किसान संगठनों का जेल भरो आंदोलन, केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.