पटना, अप्रैल 13 -- अखिल भारतीय किसान सभा ने राज्य सरकार से आपदा प्रभावित किसानों और बटाईदारों के लिए उचित मुआवजा तथा लोन माफी का प्रावधान करने की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि 15 दिनों के अंदर उनकी सात सूत्री मांगों को स्वीकार करने और लागू करने में सरकार विफल रहती है तो किसान राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शनों एवं धरनों के माध्यम से आंदोलन करेगी। सोमवार को भाकपा कार्यालय जनशक्ति भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष राजन क्षीरसागर, बिहार प्रदेश किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो और किसान नेता सीताराम शर्मा ने यह चेतावनी दी। उन्होंने अपनी सात सूत्री मांगों में 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की बढ़ी हुई क्षतिपूर्ति, प्रभावित किसानों का पूर्ण लोन माफी, आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम, 2025 को निरस्त करना, गेहूं की खरी...