कौशाम्बी, जून 22 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक सोमवार को जिला पंचायत परिसर मंझनपुर में जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता और सिद्ध शरण गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम डॉ. अमित पाल को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चायल क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात दीवान विवेक सिंह वादी से मिलीभगत कर मोटी रकम लेकर किसानों के खिलाफ गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसके आधार पर ग्राम मखऊपुर पिपरी के पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आठ जुलाई से संगठन का दावा है कि इनमे...