रामपुर, जनवरी 23 -- बिलासपुर। खमरिया स्थित कच्चा बांध स्थल पर गुरुवार को किसानों ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई और संविधान की शपथ ली। बांध की सफलता की खुशी में खिचड़ी भोज आयोजित हुआ। साथ ही बांध की पर्याप्त ऊंचाई व सुरक्षा के लिए कारसेवा भी की गई। रामपुर व बरेली जनपद के 165 गांवों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए किसानों ने इस साल तेरहवीं बार खमरिया गांव में पश्चिमी बहगुल नदी पर कच्चा बांध बनाया है। गुरुवार को भी किसान बांध स्थल पर एकत्र हुए। मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर किसानों ने एक दिन पहले ही बांध स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती भी मनाई। हिन्दुस्तान जन कल्याण संघ के प्रमुख व सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश हिंदुस्तानी इसके मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व बोस को नमन करने के बाद सभी किसानों न...