हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सिंचाई के लिए पानी न मिलने से मल्ली बमौरी क्षेत्र के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन कर ठोस कार्रवाई की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को पार्षद मुकुल बल्यूटिया के नेतृत्व में पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय में प्रदर्शन किया। काश्तकारों का कहना है कि पनचक्की स्थित भवानी बैंक्वेट हॉल के निकट नहर कवरिंग का कार्य चल रहा है। इस दौरान नहर से गूल में पानी जाने वाले रास्ते में लगे ताश की दिशा गलत तरीके से बदल दी गई है, जिससे गूल में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंचाई का पानी न मिल पाने के कारण कई किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों ने...