सोनभद्र, मई 11 -- केकराही। करमा ब्लाक के ग्राम पंचायत बहेरा गांव के किसानों ने भाजपा नेता विपिन तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर नाले को रोके जाने की शिकायत की। कहा कि नाला रोक दिए जाने से किसानो के 70 से 80 बीघा जमीन में पानी भर जाता है। पानी के जमाव की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो जा रही है। इस प्रकरण को कई बार अधिकारियों के समक्ष रखा गया लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...