सुल्तानपुर, जून 17 -- जयसिंहपुर, संवाददाता । अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम पंचायत क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों में अनियमितताओं तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। क्षेत्राधिकार जयसिंहपुर कार्यालय के समीप धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। एसडीएम प्रभात कुमार सिंह ने समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- किसानों ने सम...